Ramji लेखनी प्रतियोगिता -06-Apr-2023
हाँ मैं हिन्दू हूँ!!!!!!
मैं भोलेनाथ पर हजारों लीटर दूध चढ़ा देता हूँ,
लेकिन कोई गरीब का बच्चा दूध माँग ले तो दुत्कार देता हूँ।
मैं मन्दिरों में जाकर करोड़ों रुपये दान कर देता हूँ,
लेकिन किसी परिचित पर भी संकट आये तो आँखे मूंद लेता हूँ।
मैं श्री राम के वचन पालना के किस्से फक्र से सुनाता हूँ,
लेकिन खुद कई बार अपनी बात से मुकर जाता हूँ।
मैं द्रोपदी के चीर हरण की घटना पर बहुत खेद जताता हूँ,
लेकिन आये दिन मैं स्त्री की आबरू से खिलवाड़ करता हूँ।
मैं हनुमानजी का प्रभू के प्रति समर्पण का गुणगान करता हूँ,
लेकिन मलिक से अपने फायदे के लिये विश्वासघात कर लेता हूँ।
मैं श्री कृष्ण और सुदामा की यारी देख भावुक हो जाता हूँ,
लेकिन खुद अमीर होते ही पुराने गरीब दोस्तों को भूल जाता हूँ।
मैं श्री कृष्ण के श्याम रंग की मूरत की पूजा करता हूँ,
लेकिन यँहा काले रंग के मनुष्य से घृणा करता हूँ।
मैं दुर्गा और काली माँ की बहादुरी की चर्चा करता हूँ,
लेकिन कदम कदम पर स्त्री को कमजोर बतलाता हूँ।
हाँ हाँ मैं हिन्दू हूँ!!!!!!!
हिन्दू और सनतनी होना मेरे लिये स्वाभिमान की बात है,
लेकिन उसी हिन्दू धर्म के आदर्शों को अपनाकर मनुष्य जीवन को सफल बना सकूँ ये आज के समय की माँग है।
हिन्दू धर्म आदिकाल से चला आ रहा है और आगे भी यूँही चलता रहे ये हमारी तमन्ना है,
लेकिन रंग भगवा हो या कोई और विचारों से हर पुरुष श्री राम और हर नारी माता सीता बन जाये यही मनोकामना है
जय श्री राम 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
Gunjan Kamal
09-Apr-2023 08:49 PM
बहुत खूब
Reply
Muskan khan
07-Apr-2023 06:37 PM
Nice
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
07-Apr-2023 07:25 AM
सुन्दर अभिव्यक्ति
Reply